48 घंटे के अन्दर चोरी गए ट्रैक्टर को मझौली पुलिस ने किया बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

सीधी। जिले के मझौली थानांतर्गत ग्राम पांड़ से 8 अगस्त 2026 की दरमियानी रात एक ट्रैक्टर चोरी हो गया था जिसे मझौली पुलिस द्वारा 48 घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर बरामद कर लियाएसडीओपी कुसमी मझौली संतोष तिवारी द्वारा बताया गया कि 8 अगस्त की दरमियानी रात अरविंद साहू पिता राम निहोरे साहू निवासी ग्राम पांड़ के महिंद्रा ट्रैक्टर लाल रंग का जिसे जुताई के बाद अपने घर के सामने खड़ा किया गया था और जब सुबह देखा गया तो ट्रैक्टर गायब था।वाहन मालिक के द्वारा मझौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिसमें अपराध क्रमांक 353/2026 भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 303 (2) के तहत अपराध कायम कर विवेचना शुरू की गई। मझौली थाना प्रभारी विशाल शर्मा ने अपने टीम के साथ मामले को लेकर रणनीति बनाई और तत्परता के साथ काम करते हुए महज 48 घंटे में ही शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र से ट्रैक्टर बरामद कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में संजय सिंह पिता मान सिंह निवासी ग्राम दड़ौर थाना मझौली एवं एक विधिविरुद्ध बालक निवासी चुवाही थाना मझौली को गिरफ्तार किया गया है ।आरोपियों से सघनता से पूंछताछ की जा रही है।इस मामले में और लोगो की शामिल होने की संभावना हैं।

 

 

इनका कहना-

पांड़ गांव में एक व्यक्ति का ट्रैक्टर 8 अगस्त की रात चोरी हुआ था जिसे 24 घंटे में बरामद कर लिया गया है और दो आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं । आगे मामले की विवेचना जारी है।

संतोष तिवारी , एसडीओपी मझौली/ कुसमी

Next Post

कंटेनर ओर ट्राले की जोरदार भिड़त 3 घायल,कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर,प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को किया रेफर

Tue Aug 11 , 2026
पानसेमल। थाना क्षेत्र में खेतिया सेंधवा स्टेट हाइवे पर खड़ीखम के निकट कंटेनर ओर ट्राले की आमने सामने भिड़त हो गई जिसमें 3 युवा घायल हुए हैं।सूचना के बाद मौके पर थाना प्रभारी विजय रावत एवं स्टाफ पहुंचा था।FRV वाहन के टूल्स की सहायता से करीब 2 घंटे बाद वाहन […]

You May Like