
जबलपुर। शहर में अलग-अलग स्थानों पर जमे अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार अतिक्रमण दस्ते द्वारा
छोटी लाइन से रामपुर चौक और गौरीघाट तक, आईएसबीटी के पास,दीनदयाल चौक से ग्रीन सिटी, मोती नाला से बहोरा बाग तक नाला के पास जमे अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया। वहीं नालबंद मोहल्ला मोती नाला के आस पास लगे ठेले टपरे अलग करते हुए लगभग 25 टपरे अलग किए गए और 1 कार जब्त की गई । इसके अलावा अमले ने मदन महल थाने के बाजू से रोड पर अवैध निर्माण को ढहा दिया और रामपुर की अवैध पार्किंग को भी हटा दिया।
