सिंगरौली के विकास कार्यों पर मुख्यमंत्री से चर्चा विधायक रामनिवास शाह ने रखीं क्षेत्र की प्रमुख मांगें

सिंगरौली । सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामनिवास शाह ने आज मंगलवार को भोपाल स्थित मंत्रालय पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की और क्षेत्र की आवश्यकताओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

विधायक रामनिवास शाह ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र में अधोसंरचना विकास, सड़क निर्माण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित मुद्दे उठाए। उन्होंने क्षेत्र की जनभावनाओं और विकास संबंधी अपेक्षाओं को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास कार्यों के प्रति सकारात्मक रुख व्यक्त करते हुए आवश्यक विषयों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सिंगरौली के पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह भी उपस्थित रहे। विधायक की मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात को सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र के विकास और लंबित मांगों के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Next Post

एनटीपीसी मुख्य कैनाल में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान के लिए पुलिस ने मांगी मदद

Tue Jun 16 , 2026
सिंगरौली । जिले के विंध्यनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनटीपीसी की मुख्य कैनाल नहर में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि सेमरा बाबा मंदिर के समीप स्थित ढोंगा पुलिया के पास नहर के पानी में एक युवक का शव तैरता […]

You May Like