रुपया 28 पैसे लुढ़का

मुंबई, 21 अप्रैल (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 28 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 93.44 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर 25 गिरकर 93.16 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपये पर आज शुरू से ही दबाव रहा। यह नौ पैसे की गिरावट में 93.25 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और इसके बाद लगातार टूटता हुआ दोपहर बाद एक समय 93.63 रुपये प्रति डॉलर तक उतर गया था। अंत में थोड़ी वापसी करता हुआ 93.44 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में करीब 0.1 प्रतिशत की तेजी से रुपये पर दबाव रहा। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आधा फीसदी की नरमी ने भारतीय मुद्रा की गिरावट को सीमित रखा।

 

 

 

Next Post

नयी दवा कंपनी रे नियो फार्मा ने परिचालन शुरू किया

Tue Apr 21 , 2026
मुंबई, 21 अप्रैल (वार्ता) देश के फार्मा क्षेत्र में अपने पदार्पण के घोषणा करते हुए रे नियो फॉर्मा ने आधिकारिक तौर पर अपने परिचालन की शुरुआत कर दी है। कंपनी ने मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि एक लचीले और आधुनिक बिजनेस मॉडल पर आधारित कारोबार के साथ […]

You May Like

मनोरंजन