कांग्रेस को हमारे आराध्य श्रीराम के नाम से हो रही दिक्कत: कृष्णा गौर

सीहोर। पत्रकार वार्ता कर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, विधायक सुदेश राय ने कहा कि कांग्रेस हमेशा राम के नाम की दुश्मन रही है. राम के नाम को कांग्रेस ने हमेशा बदनाम किया है. कांग्रेस को मनरेगा योजना के नाम बदलने से परहेज नहीं है. केवल योजना के नए नाम में राम का नाम आने से उन्हें दिक्कत है. प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर ने परिवर्तित मनरेगा योजना की विस्तार पूर्वक जानकारी दी.

पत्रकारों के सवाल के जवाब में विधायक सुदेश राय ने कहा कि यह रामजी का देश है. श्री राम हमारे आराध्य हैं. योजना के नाम से जुड़े जी रामजी को बोलने में किसी को भी तकलीफ नहीं होना चाहिए. जीरामजी का फुल फॉर्म विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन गारंटी ग्रामीण योजना है, जो कि अंग्रेजी जीराम जी हो रहा है. प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, कलेक्टर बालागुरु के, एसपी दीपक कुमार शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह मेवाड़ा, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, भाजपा नेता राजकुमार गुप्ता, रवि नागले उपस्थित थे.

प्रभारी मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार हो रहा था जिसकी रोकथाम के लिए ही यह योजना तैयार की गई है. जीरामजी योजना के तहत ग्राम पंचायत में होने वाले अब सभी निर्माण कार्यों पर निगरानी रखी जाएगी और किसी भी प्रकार के कोई भी फर्जी भुगतान नहीं होंगे. योजना के तहत अब मजदूरों को भी अधिक से अधिक काम मिलेगा. विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन गारंटी से भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता को रोका जाएगा मजबूत जांच पड़ताल की व्यवस्था की जाएगी. गलत तरीके के पैसे के लेनदेन को रोका जाएगा. नकली और डुप्लीकेट जॉब कार्ड अब नहीं बनेंगे फर्जी लाभार्थी अब नहीं होंगे बड़ा चढ़कर या मनगढ़ंत हाजिरी रजिस्टर मस्टर रोल अब नहीं बनेगा. श्रमिकों को पूरा भुगतान वेतन देना होगा.

 

 

Next Post

हिंसक जानवरों की आहट, ग्रामीणों में दहशत, शावकों के साथ दिखा तेंदुआ

Tue Jan 13 , 2026
सीहोर। जिले के कई गांवों में बीते कई दिनों से जंगली जानवरों की मौजूदगी देखी जा रही है. ऐसे में ग्रामीण अपने खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं. या फिर समूह में ही निकलने में अपनी जान की भलाई समझ रहे हैं. अब सोमवार को समीपस्थ ग्राम जमनी- पड़ली […]

You May Like