एनटीपीसी मुख्य कैनाल में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान के लिए पुलिस ने मांगी मदद

सिंगरौली । जिले के विंध्यनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनटीपीसी की मुख्य कैनाल नहर में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि सेमरा बाबा मंदिर के समीप स्थित ढोंगा पुलिया के पास नहर के पानी में एक युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव काफी देर तक पानी में रहने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर विंध्यनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकलवाया और पंचनामा कार्रवाई के बाद उसे जिला अस्पताल सह ट्रामा सेंटर की मर्चुरी में सुरक्षित रखवा दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज या अन्य वस्तु मौके से बरामद नहीं हुई है, जिससे उसकी शिनाख्त में कठिनाई हो रही है। मृतक के पहनावे और शारीरिक हुलिए के आधार पर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के थाना क्षेत्रों सहित गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान किया जा रहा है।

००

शिनाख्त के लिए आमजन से सहयोग की अपील

विंध्यनगर थाना पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो या वह उसकी पहचान कर सके तो तत्काल थाना पुलिस को सूचित करें। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान होने के बाद ही मृत्यु के कारणों और परिस्थितियों की जांच को आगे बढ़ाया जा सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की

Next Post

बैढ़न स्कूल में निरीक्षण के दौरान मिली गंभीर अनियमितताएं, चार शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस

Tue Jun 16 , 2026
सिंगरौली । शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालक बैढ़न में किए गए औचक निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद चार शिक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केंद्र सिंगरौली ने मंगलवार को दोपहर 3:15 बजे विद्यालय का निरीक्षण […]

You May Like