ग्वालियर: मानव अधिकार प्रोटेक्शन के तत्ववाधान में दंतालय डेंटल क्लिनिक के सहयोग से नि:शुल्क दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 150 मरीजों ने परीक्षण कराया।शिविर का शुभारंभ मानव अधिकार प्रोटेक्शन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र झा एवं महेंद्र जैन ने फीता काटकर किया।शिविर की जानकारी देते हुए संरक्षक डॉ हुकुमचंद्र जैन ने बताया कि स्व. प्रभुदयाल जैन एवं स्व. श्रीमती प्रेमवती की स्मृति में यह शिविर आयोजित किया गया.
जिसमें मुफ्त दांत जांच, मौखिक स्वास्थ्य परामर्श, दांतों की सुरक्षा की जानकारी मौखिक स्वच्छता के टिप्स व उचित सलाह डॉक्टर प्रतीक जैन दंत रोग विशेषज्ञ द्वारा दी गई। शिविर का आयोजन रतन कॉलोनी सरोद घर के सामने जीवाजीगंज लश्कर में किया गया। डॉक्टर जैन ने बताया कि हमें अपने दांतों की देखभाल करनी चाहिए। शिविर में महेंद्र जैन, विवेक जैन, डॉक्टर अर्पण, डॉ जिशान, रोहित व नीलम मौजूद रहीं।
