मप्र भाजपा में संगठन पर्व का समापन, हेमंत खंडेलवाल बने नए प्रदेश अध्यक्ष

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश संगठन में बदलाव की प्रक्रिया, जिसे संगठन पर्व नाम दिया गया था, अब अपने अंतिम चरण में पहुँच गई है। यह प्रक्रिया एक जुलाई को शुरू हुई थी और आज, दो जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की घोषणा के साथ इसका विधिवत समापन हुआ।

संगठन पर्व के तहत हुए चुनाव में हेमंत खंडेलवाल को भाजपा मध्यप्रदेश का निर्विरोध नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। उनके साथ राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का भी निर्वाचन किया गया है, जिसकी जानकारी संगठन चुनाव के प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक सरोज पाण्डेय और राज्य निर्वाचन अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। प्रधान ने इस निर्वाचन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी तथा विधिवत बताया।

Next Post

यूक्रेन को अमेरिकी हथियारों की आपूर्ति पर लगी रोक: पेंटागन की समीक्षा के बाद ट्रम्प प्रशासन का बड़ा फैसला, रूस के हमलों के बीच कीव को झटका

Wed Jul 2 , 2025
व्हाइट हाउस ने अमेरिकी हितों को प्राथमिकता बताया, सैन्य स्टॉकपाइल में कमी की चिंता; यूक्रेन के लिए शांति प्रयासों पर भी पड़ सकता है असर। वॉशिंगटन, 2 जुलाई (नवभारत): रूस के भीषण हमलों का सामना कर रहे यूक्रेन को अब अमेरिका से कुछ निश्चित हथियारों की आपूर्ति नहीं मिलेगी। अमेरिकी […]

You May Like