
भोपाल। आलमी तबलीगी इज्तिमा को लेकर राजधानी में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह बड़ा धार्मिक आयोजन कल से शुरू होगा। आयोजन के मद्देनज़र प्रशासन और आयोजन समिति ने सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है।
भोपाल रेलवे स्टेशन पर देश-विदेश से आने वाली जमातों का स्वागत किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन से विशेष वाहनों के माध्यम से उन्हें इज्तिमा स्थल ईंटखेड़ी तक सुरक्षित पहुंचाया जा रहा है। सुरक्षा, यातायात और ठहरने की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
इज्तिमा में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, जिसके लिए पुलिस, स्वास्थ्य और नगर निगम की टीमें भी तैनात कर दी गई हैं।
