
नीमच। जिले के जीरन थाना क्षेत्र में एक सडक़ हादसे में बिजली कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान विनोद कुमार (47) के रूप में हुई है। वह नई आबादी हिंगोरिया थाना बघाना का निवासी था।
बुधवार शाम को विनोद अपनी ड्यूटी से घर लौट रहे थे। अरनिया गांव के चीताखेड़ा रोड पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें एम्बुलेंस से नीमच जिला अस्पताल ले जाया गया। एक दिन के इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें इंदौर रेफर कर दिया।
इंदौर ले जाते समय उज्जैन के पास एम्बुलेंस में ही विनोद ने दम तोड़ दिया। शव को नीमच जिला अस्पताल वापस लाया गया। शुक्रवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।