बेकाबू एंबुलेंस मिट्टी के ढेर पर चढ़ी, मरीज की मौत मरीज की पत्नी सहित दो घायल

मुरैना, 26 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक बेकाबू एंबुलेंस के सड़क पर रखे एक मिट्टी के ढेर पर चढ़ने से उसमें सवार मरीज की मौत हो गई और एंबुलेंस में मरीज के साथ बैठी उसकी पत्नी सहित दो लोग घायल हो गए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कल देर रात गंभीर रूप से बीमार एक मरीज अशोक कुशवाह को 108 एंबुलेंस कैलारस से मुरैना के जिला अस्पताल ला रही थी और अटेंडर के तौर पर उसके साथ उसकी पत्नी कल्पना कुशवाह और एक साथी उसमें सवार थे। मुरैना जौरा रोड स्थित मुंगावली गांव के समीप एंबुलेंस चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बेकाबू होकर एंबुलेंस सड़क पर एक मिट्टी के ढेर पर चढ़ गयी।
इससे उसमें सवार मरीज अशोक कुशवाह उसकी पत्नी कल्पना और एक साथी घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मरीज अशोक को मृत घोषित कर दिया। घायल महिला सहित दोनों को उपचार के लिए मुरैना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक मरीज के परिजनों ने एंबुलेंस चालक पर शराब पीए होने का आरोप लगाया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Next Post

महाशिवरात्रि पर ओम्कारेश्वर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Wed Feb 26 , 2025
खंडवा, 26 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में स्थित तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में आज महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। ब्रह्ममुहूर्त में ही मंदिर के पट खुल गए और दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ जो निरंतर जारी है। मंदिर का फूलों से विशेष श्रंगार किया गया है। लोग लम्बी […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।