राष्ट्रपति एवं राज्यपाल से सम्मानित शिक्षकों का सम्मान

सीधी । बैंक आफ इंडिया शाखा सीधी ने बैंक के 121वां दिवस हर्षोल्लास के साथ शिक्षकों, कर्मचारियो, अधिकारियों व गणमान्य नागरिकों का सम्मान करके मनाया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ एडवोकेट एलपी द्विवेदी पूर्व जिलाध्यक्ष अधिवक्ता संघ सीधी, अध्यक्षता विजय सिंह परिहार पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मप्र शिक्षक संघ विशिष्ट अतिथि, विनय मिश्र बैंक शाखा के संरक्षक, इन्द्रसेन त्रिपाठी सेवानिवृत्त बीईओ, राष्ट्रपति से सम्मानित शैलेन्द्र सिंह बालेन्दु, राज्यपाल से सम्मानित शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय, राकेश द्विवेदी, वरिष्ठ

सेवानिवृत्त शिक्षक शास्त्री प्रसाद मिश्र, पदुमनाथ द्विवेदी, रामकृष्ण तिवारी, रामजी शुक्ला सचिव, सुरेन्द्र तिवारी जिला कोषाध्यक्ष मप्र शि.सं. सोनवर्षा संकुल प्राचार्य, जनशिक्षक खैरा, सोनवर्षा प्रभारी प्रधानाध्यापक महुगढ़, सजहां, कुड़ैनिया शिक्षक गिरजेश सिंह, मुकेश सेन शिक्षिका

बबिता माझी, सुश्री आकांक्षा तिवारी पशु चिकित्सक सुश्री श्रेया सिंह, युवा साहित्यकार रोहित पाण्डेय पूर्व सरपंच, जगबंदन सिंह आदि बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थित में तथा शाखा प्रबंधक कुलदीप राय व बैकीय परिवार के आयोजकत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां

वीणापाणि सरस्वती जी को दीप प्रज्ज्वलित कर व पुष्पमाला अर्पित कर अतिथियों को स्मृति चिन्ह/शाल श्रीफल, डायरी देकर सम्मान किया गया। स्वागत भाषण में शाखा प्रबंधक ने सभी का स्वागत करते हुए अपने बैंक के 120 साल के सफर पर प्रकाश डालते हुए सभी के प्रति कृतज्ञता

व्यक्ति किए। ग्राहक परिवार की ओर से सतीश पाण्डेय शिक्षक कुड़ैनिया ने सभी का स्वागत करते हुए बैंक आफ इंडिया के कार्य व्यवहारों की सराहना करते हुए अनुभव साझा करते हुए कहा कि यहां होम लोन होम लोन व टाप अप सबसे सस्ता, किसान क्रेडिट कार्ड में भूमि का अधिकतम रेशियों पर व अन्य लोन बड़ेही सरल व सहज ढंग से यहां प्रदान किया जाता है। साथ ही कर्मचारी के शैलरी एकाउंट पर मुफ्त में 50 लाख का होता है। अतः यहां जुड़ने से अच्छी सेवा व अन्य लाभ है। सभा का समापन सहायक प्रबंधक अभय गुप्ता द्वारा सभी का आभार व्यक्त कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री आकांक्षा तिवारी ने किया।

Next Post

जर्जर दीवार गिरने से युवक की मौत

Wed Sep 9 , 2026
भिण्ड। बरसात के चलते एक जर्जर दीवार गिरने से एक युवक की मौत हो गई। लहार थाना अंतर्गत बिजपुरा गांव में यह घटना हुई। यतेंद्र कनेरिया पुत्र नेकसाई कनेरिया की मौत हुई है। पुलिस जांच में जुटी है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like