स्कार्पियों ने कुचला, परिक्षेत्र अधिकारी, वनरक्षक घायल

जबलपुर: गोसलपुर थाना अंतर्गत मोहतरा टोलनाका के पास सोमवार को स्कार्पियों चालक ने मोटर साइकिल को कुचल दिया। हादसे में वन परिक्षेत्र अधिकारी, वनरक्षक को गंभीर चोटें आ गई। वहीं फोरव्हीलर चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक शिवम चक्रवर्ती 30 वर्ष निवासी शक्तिनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वनरक्षक के पद पर पदस्थ है, सोमवार को अपने परिक्षेत्र अधिकारी सरोज सिंह को साथ लेकर अपने ड्यिूटी स्थल पर ढीमरखेड़ा जिला कटनी अपनी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 जेड 20 एक्स 8656 से जा रहे थे, गोसलपुर मोहतरा टोलनाका के पास पहुॅचे तभी टोल आफिस के पहले गेट नम्बर 1 से स्कार्पियो क्रमांक एमपी 66 सी 6665 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये रांग साईड से चलाते हुये उसकी मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे वह एवं उसकी अधिकारी सरोज सिंह मोटर सायकल सहित गिर गये जिससे उसके हाथ पैर एवं सरोज सिंह केा सिर हाथ में चोटें आ गयीं। स्कार्पियो चालक जबलपुर तरफ भाग गया।

Next Post

सिंहस्थ के लिए एम.पी. ट्रांसको के कार्य एक वर्ष पूर्व पूरा करने का बनायें लक्ष्य

Tue Sep 16 , 2025
इंदौर: सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) उज्जैन में अपनी पारेषण प्रणाली को और सुदृढ़ बना रही है. इस संबंध में साउथ जोन इंदौर स्थित एमपी ट्रांसको के प्रशासनिक भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने वरिष्ठ […]

You May Like