सिंहस्थ के लिए एम.पी. ट्रांसको के कार्य एक वर्ष पूर्व पूरा करने का बनायें लक्ष्य

इंदौर: सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) उज्जैन में अपनी पारेषण प्रणाली को और सुदृढ़ बना रही है. इस संबंध में साउथ जोन इंदौर स्थित एमपी ट्रांसको के प्रशासनिक भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिंहस्थ के कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और उन्हें समयसीमा व उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए.

उन्होंने कहा कि कार्ययोजना इस प्रकार बनाई जाए कि सिंहस्थ आयोजन से एक वर्ष पूर्व सभी कार्य पूर्ण हो जाएं, जिससे पारेषण तंत्र की स्थिरता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त समय उपलब्ध हो सके। बैठक में इंदौर और उज्जैन मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

चिंतामन सबस्टेशन का निर्माण कार्य प्रारंभ
इंदौर के अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजीव अग्रवाल ने जानकारी दी कि सिंहस्थ अवधि में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पहले चरण में 132 के.व्ही. चिंतामन सबस्टेशन के निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. त्रिवेणी बिहार, उज्जैन में प्रस्तावित सबस्टेशन के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है. इसके अलावा 220 के.व्ही. शंकरपुर सबस्टेशन पर वर्तमान 20 एम.व्ही.ए. ट्रांसफार्मर को अपग्रेड कर 50 एम.व्ही.ए. का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने का प्रस्ताव है.

400 के.व्ही. ताजपुर सबस्टेशन का विस्तार
श्री अग्रवाल ने बताया कि 400 के.व्ही. ताजपुर (उज्जैन) सबस्टेशन में 132 के.व्ही. नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा. इसमें 50 एम.व्ही.ए. क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर 33 के.व्ही. के चार नए फीडर निकाले जाएंगे.

Next Post

मुख्य मार्ग पर मौत का साया: जर्जर छह मंजिला इमारत खतरा बनी

Tue Sep 16 , 2025
इंदौर: जवाहर मार्ग पर आईडीए की छह मंजिला इमारत जर्जर हालत में खड़ी है. नगर निगम ने 2018 में ही इसे अनुपयुक्त और खतरनाक घोषित कर दिया था. हाईकोर्ट भी गिराने का आदेश दे चुका है, बावजूद इसके इंदौर विकास प्राधिकरण जवाहर मार्ग टेनेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने बिल्डिंग खाली नहीं […]

You May Like