इंदौर:शहर नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को फूल और चॉकलेट देकर सम्मानित किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई भी की जा रही है.
अभियान के अंतर्गत बिना नंबर या स्टाइलिश नंबर प्लेट, काली फिल्म लगे शीशों, अनाधिकृत हूटर, मॉडिफाइड साइलेंसर, रेड लाइट क्रॉस करना, तीन सवारी बैठाना, रॉन्ग साइड वाहन चलाना और इमरजेंसी लाइट के दुरुपयोग जैसे मामलों में चालान बनाए गए हैं. फूल और चॉकलेट का सम्मान पाकर कई वाहन चालकों ने खुशी जाहिर की और दूसरों को भी नियम पालन के लिए प्रेरित करने की बात कही.
चौराहों का निरंतर निरीक्षण
वहीं पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के साथ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान में यातायात पुलिस के अधिकारी चौराहों का निरंतर निरीक्षण कर रहे हैं और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं. चौराहों पर माइक के माध्यम से अनाउंसमेंट कर वाहन चालकों से नियमों के पालन की अपील की जा रही है.
