शिवपुरी में बहन ने भाई के सिर में सिल पटका, भाभी और बहनों के झगड़े में बीच-बचाव पड़ा महंगा

शिवपुरी: देहात थाना क्षेत्र के महलसराय में एक भाई को अपनी बहनों के बीच बीच-बचाव करना महंगा पड़ गया। बहनों ने भाई पर ही हमला कर दिया। शिवराज आदिवासी बाजार से घर लौटा था। उस समय उसकी बुआ की बेटियां सरोज और शीला उसकी भाभी से झगड़ा कर रही थीं। शिवराज ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो स्थिति बिगड़ गई।

बहन शीला ने शिवराज को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद सरोज ने पास रखी मसाला पीसने की सिल उठाकर उसके सिर पर दे मारी। इस हमले से शिवराज के सिर से खून बहने लगा।घायल शिवराज अपनी भाभी के साथ देहात थाने पहुंचा। उसने दोनों बहनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी बहनों के बयान लेकर घटना की जांच कर रही है।

Next Post

नाले से पानी की निकासी बनी समस्या सांसद शर्मा ने किया निरीक्षण

Mon Jun 9 , 2025
भोपाल।सांसद आलोक शर्मा ने अधिकारियों के साथ रविवार को अल्पना तिराहे पर निर्मित नाले का निरीक्षण किया. भोपाल रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 6 के बाहर नाले से पानी की निकासी की समस्या बनी है. बारिश में यहां जलभराव की स्थिति अकसर बनती है जिससे लाखों यात्री और रहवासी परेशान होते […]

You May Like