भोपाल।सांसद आलोक शर्मा ने अधिकारियों के साथ रविवार को अल्पना तिराहे पर निर्मित नाले का निरीक्षण किया. भोपाल रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 6 के बाहर नाले से पानी की निकासी की समस्या बनी है. बारिश में यहां जलभराव की स्थिति अकसर बनती है जिससे लाखों यात्री और रहवासी परेशान होते हैं. इस समस्या के निराकरण के लिए सांसद शर्मा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया.
इस मौके पर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा, डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी, ननि कमिश्नर हरेन्द्र नारायण, सीनियर डीईएन ऋतुराज शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे. सांसद ने समस्या को लेकर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की. इसके बाद कलेक्टर ने अधिकारियों को नाला निर्माण का प्राक्कलन बनाने को निर्देशित किया.
