भोपाल: बजट में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए क्षेत्रवार विकास योजनाओं की घोषणा की गई है, जिसके तहत ओरछा के संगम क्षेत्र को आइकॉनिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा, बुन्देलखण्ड-बघेलखंड अंचल में पतने-ब्यारमा सूक्ष्म दाब सिंचाई परियोजना से ढाई लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि सिंचित होगी, मालवा क्षेत्र में देवी अहिल्या लोक को सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, महेश्वर के केरियाखेड़ी को क्राफ्ट हैंडलूम विलेज तथा कुक्षी को क्राफ्ट टूरिज्म विलेज के रूप में संवारा जाएगा, उज्जैन में 1000 करोड़ रुपये की लागत से एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा, इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर पर 2360 करोड़ रुपये खर्च कर उद्योग व निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा, महाकौशल क्षेत्र के जबलपुर में 350 करोड़ रुपये का फ्लाईओवर निर्माणाधीन है, जबकि ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन स्थापित करने की दिशा में कार्यवाही जारी है। साथ ही कामकाजी महिलाओं के लिए सखी-निवास योजना के तहत उज्जैन, धार, रायसेन, भिंड, सिंगरौली, देवास, नर्मदापुरम और झाबुआ जिलों में आवास निर्माण कार्य भी जारी है।
