लाखों की चोरी करने वाले दो आरोपी पकड़े गए

इछावर। पुलिस ने तीन अलग-अलग चोरियों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ढाई लाख रुपए का माल बरामद किया है. 8 जुलाई को वार्ड क्रमांक 9 निवासी राजेंद्र गुप्ता की किराना दुकान से सामान व नगदी, 5 जुलाई को वार्ड 8 निवासी अनिल विश्वकर्मा की दुकान से बाइक व ट्रैक्टर टायर तथा 13 अगस्त को ब्रिजिशनगर निवासी दुर्गा प्रसाद की बाइक चोरी हुई थी. थाना प्रभारी पंकज वाडेकर के नेतृत्व में गठित टीम ने 20 अगस्त को सूचना पर हेमंत मीणा और राहुल मीणा को पकड़ा. पूछताछ में दोनों ने वारदातें कबूल कीं. कार्रवाई में प्रधान आरक्षक राजेश तिवारी सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही.

 

Next Post

एमपी भूलेख 2.0 की तकनीकी खामियों पर पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

Wed Aug 27 , 2025
सीहोर। मंगलवार को मध्यप्रदेश पटवारी संघ के बैनर तले जिला पटवारी संघ ने एमपी भूलेख पोर्टल 2.0 की तकनीकी समस्याओं को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा. जिला अध्यक्ष संजय राठौर और अन्य सदस्यों ने बताया कि नामांतरण, बंटवारा व न्यायालयीन आदेश लागू करते समय पोर्टल पर खाताधारकों के मोबाइल नंबर, […]

You May Like