दिन भर में 80 ट्यूबेल्स का क्लोरीनेशन, संभागायुक्त पहुँचे क्षेत्र में

इंदौर: संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े शनिवार सुबह को भी जिला प्रशासन, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग द्वारा भागीरथपुरा क्षेत्र में किये गए मैसिव रिंग सर्वे कार्य की समीक्षा की. समीक्षा बैठक में निगम और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किये गये संपूर्ण कार्य की जानकारी ली.उन्होंने बताया कि दिन भर में 80 से अधिक ट्यूबेल का क्लोरीनेशन किया है और उसका लगातार टेस्टिंग किया जाएगा। क्षेत्र में जब तक सेफ वॉटर नहीं बनता तब तक क्षेत्र में जल सप्लाई नहीं किया जाएगा.

साथ ही भागीरथपुरा में कोलकता और भोपाल की टीम पहुंची है. उन्होंने बताया कि क्या कारण है उसकी पूरी जांच करके वैज्ञानिक रिपोर्ट हमारे सामने आ जायेगी? उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए भी पर्याप्त प्रबंधन प्रारम्भ किये गए है. इसके अलावा जो भी मरीज है उनकी मॉनिरिंग के लिये टीम लगाई गई है. मरीजों को अच्छे अस्पताल में शिफ्ट भी कर रहे है. बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे.

भ्रमण कर पानी की जानकारी ली
समीक्षा बैठक के पश्चात सम्भागायुक्त अधिकारियों के अमले के साथ भागीरथपुरा क्षेत्र का भी भ्रमण कर पानी की पुनः जानकारी ली. इसके अलावा पानी की टंकी का अवलोकन करते हुए आवश्यक जांच भी की. इस दौरान कलेक्टर शिवम वर्मा, नवागत नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, अपर आयुक्त, आशीष कुमार पाठक, आकाश सिंह, प्रखर सिंह, स्मार्ट सिटी के सीईओ अर्थ जैन, सीएमएचओ डॉ. माधव हासनानी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

Next Post

वायनाड में केपीसीसी लक्ष्य नेतृत्व शिखर सम्मेलन का आयोजन

Sun Jan 4 , 2026
तिरुवनंतपुरम, 04 जनवरी (वार्ता) केरल में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) चार और पांच जनवरी को वायनाड के सुल्तान बाथरी स्थित सप्त कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय लक्ष्य नेतृत्व शिखर सम्मेलन का आयोजन करेगी। यह घोषणा केपीसीसी महासचिव (संगठन प्रभारी) नेय्याट्टिनकारा सनल […]

You May Like