सीहोर। मंगलवार को मध्यप्रदेश पटवारी संघ के बैनर तले जिला पटवारी संघ ने एमपी भूलेख पोर्टल 2.0 की तकनीकी समस्याओं को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा. जिला अध्यक्ष संजय राठौर और अन्य सदस्यों ने बताया कि नामांतरण, बंटवारा व न्यायालयीन आदेश लागू करते समय पोर्टल पर खाताधारकों के मोबाइल नंबर, आधार व समग्र आईडी अनिवार्य रूप से दर्ज कर ओटीपी सत्यापन करना पड़ता है, जिससे आदेशों का अमल नहीं हो पा रहा. इससे न केवल पटवारियों बल्कि कृषकों को भी कठिनाई हो रही है. संघ ने चेतावनी दी कि यदि 31 अगस्त तक खामियों का समाधान नहीं किया गया तो 1 सितंबर से सभी पटवारी पोर्टल 2.0 का बहिष्कार करेंगे. ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में पटवारी उपस्थित रहे.
