इंदौर: त्योहारों के मद्देनजर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग को लेकर शहर के विभिन्न इलाकों में छापामार कार्रवाई की. दो जांच दलों ने 48 गैस सिलेंडर, रिफिलिंग मशीनें और अन्य उपकरण जब्त किए.
अरविंदो हॉस्पिटल के पास एक गैस चूल्हा रिपेयरिंग दुकान में अवैध रिफिलिंग पकड़ी गई, जहां 24 सिलेंडर जब्त किए गए. वहीं एयरपोर्ट रोड, शिक्षक नगर और कालानी नगर के तीन रेस्टोरेंट से 17 घरेलू सिलेंडर जब्त हुए. यह कार्रवाई कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर की गई.
