आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान, आठ भेड़ों की जलकर मौत

भरतपुर, (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के गहनौली थाना क्षेत्र में खुडासा गांव में आग लगने से ग्रामीणों की करीब 300 मन कड़बी नष्ट होने के साथ ही आठ भेड़ों की जलकर मौत हो गई जबकि एक बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गया।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि अमर सिंह के छप्परपोश मकान के पास रखी इस कड़बी में अज्ञात करणों से आग लग गई। इसे ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने प्रयास किया, जब वे आग बुझाने में सफल नहीं हो पाये तो रूपवास एवं रुदावल से दमकल की गाड़ियां बुलाई गई।

पुलिस ने बताया कि इस दौरान आग की लपटों के बीच अमर सिंह मकान से अपना सामान निकालने के प्रयास में गम्भीर रूप से झुलस गया। उसे मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आग से चन्द्र भान, राजेश, श्रीधर को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। कड़बी में आग लगने के कारणों का कुछ पता नहीं लग पाया है।

Next Post

साइबर ठगी कांड: पुलिस ने कुर्क की करोड़ों की संपत्तियां

Tue Oct 28 , 2025
श्रीगंगानगर, (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में उजागर हुए हजारों करोड़ रुपए के फर्जी ट्रेडिंग से जुड़े साइबर ठगी के बड़े मामले में पुलिस ने सोमवार को अदालत के आदेश पर श्रीगंगानगर और जयपुर में आरोपियों द्वारा ठगी की राशि से खरीदी गई करोड़ों रुपए की संपत्तियों को कुर्क कर […]

You May Like