हॉकी टूर्नामेंट का समापन २३ को, बालाघाट और जबलपुर के बीच होगा खिताबी भिड़ण्त

बालाघाट, स्थानीय शहीद चंद्रशेखर एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में हॉकी बालाघाट व खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मैच २३ सितम्बर बुधवार को जबलपुर व उमरिया के बीच दोपहर २.३० बजे से खेला जाएगा। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर सत्यम कुमार, पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा, एसडीएम गोपाल सोनी, नेहरू स्र्पोटिंग क्लब अध्यक्ष किरण भाई त्रिवेदी, हॉकी मध्यप्रदेश उपाध्यक्ष विजय वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहेंगे। टूर्नामेंट में विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान की जाएगी।

तीसरे दिन हुए चार मैच

टूर्नामेंट के तीसरे दिन २२ सितम्बर मंगलवार को दो क्वाटर फाइनल व दो सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें पहला मैच सुबह ८ बजे से जबलपुर व नरसिंहपुर के बीच हुआ। इसमें जबलपुर ने ३-२ गोल से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। यह मैच काफी रोमांचक रहा और दोनों ही टीम के खिलाडिय़ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। वहीं दूसरा मैच ९ बजे से उमरिया व गोंदिया के मध्य खेला गया। इसमें उमरिया ६-२ गोल से एकतरफा जीत प्राप्त कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच दोपहर २.३० बजे से खेला गयाा। इसमें पहला मैच भोपाल व जबलपुर के बीच हुआ जो काफी रोमांचक रहा। भोपाल की टीम पहले ही मध्यांतर में ३-० गोल से बढ़त बनाकर थी। लेकिन मध्यांतर के बाद जबलपुर के खिलाडिय़ों ने निर्धारित समय तक ३ गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। इससे हारजीत का फैसल पैनाल्टी शूट से हुआ, इसमें जबलपुर ७-६ गोल से जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंची। मैच में एम्पायर के रूप में राजेश सेवईवार व विनोद साव रहे। वहीं दूसरा मैच उमरिया व बालाघाट के बीच खेला गया। इसमें बालाघाट टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर उमरिया को ५-२ गोल से पराजित कर फाइनल में पहुंची। मैच में एम्पायर के रूप में सादाब खान व साकिर खान रहे। टूर्नामेंट के लिए खिताबी भिड़ण्त जबलपुर व उमरिया के बीच बुधवार को होगी। इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने खेल प्रेमी दर्शकों से अधिकाधिक उपस्थिति का आव्हान किया है।

मैच में अतिथि के रूप में उत्पानसिंह ठाकुर, सुशील वर्मा, रमेश उके, सुंधाशु तिवारी, रमेश इंगले, राजकुमार शांडिल्य सहित अन्य रहे। बता दें कि हर वर्ष हॉकी के टूर्नामेंट व ऑल इण्डिया स्वर्ण कप हॉकी टूर्नामेंट में शहर के धुमाल वादक रामजी व उनके साथियों द्वारा अतिथियों का स्वागत व खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन धुमाल की मधुर धुनों के साथ किया जाता है।

इन टीमों ने लिया हिस्सा

हॉकी टूर्नामेंट में जिन टीमों में हिस्सा लिया था। इनमें बालाघाट की दो टीम, डी.एच.ए जबलपुर, नागपुर एकेडमी, रायसेन, भोपाल, नरसिंहपुर, डी.एच.ए सिवनी, बैतूल, गोंदिया, भण्डारा, उमरिया की टीमें शामिल रही।

Next Post

कचरे के ढेर में लावारिस मिला नवजात शिशु, क्षेत्र में मचा हड़कंप

Tue Sep 22 , 2026
जमुना कोतमा। एसईसीएल जमुना-कोतमा क्षेत्र की जमुना कॉलोनी स्थित कोऑपरेटिव बाजार में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब डॉक्टर मजूमदार क्लिनिक के सामने कचरे के ढेर में एक नवजात शिशु लावारिस हालत में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि नवजात मृत अवस्था में था। कचरे के ढेर […]

You May Like