कचरे के ढेर में लावारिस मिला नवजात शिशु, क्षेत्र में मचा हड़कंप

जमुना कोतमा। एसईसीएल जमुना-कोतमा क्षेत्र की जमुना कॉलोनी स्थित कोऑपरेटिव बाजार में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब डॉक्टर मजूमदार क्लिनिक के सामने कचरे के ढेर में एक नवजात शिशु लावारिस हालत में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि नवजात मृत अवस्था में था।

कचरे के ढेर में नवजात शिशु मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। स्थानीय लोगों ने घटना की जांच कर नवजात को कचरे में फेंकने वाले व्यक्ति या संबंधित लोगों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

अमरकंटक का कपिलधारा मार्ग गड्ढों में तब्दील,जो गुजरे वही कोसे साल बाद भी सड़क अधूरी

Tue Sep 22 , 2026
अमरकंटक, मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी , विश्वप्रसिद्ध पर्यटन स्थल अमरकंटक का महत्वपूर्ण कपिलधारा मार्ग आज बदहाली की कहानी बयां कर रहा है । जिस सड़क का निर्माण कार्य पांच से छह माह में पूरा करने का दावा किया गया था , वह लगभग एक वर्ष बीत […]

You May Like