हवाई उड़ानों में कटौती जबलपुर के साथ अन्याय: तंखा

जबलपुर: 1 जुलाई से दिल्ली-जबलपुर-दिल्ली के बीच मॉर्निंग फ्लाइट को 7 दिन के बजाय मात्र 4 दिन संचालित करने का निर्णय यात्रियों और व्यापारियों के लिए बेहद कष्टकारी है। इस कटौती से कटनी, सिवनी, नरसिंहपुर, मंडला और दमोह जैसे जिलों के यात्रियों पर सीधा असर पड़ेगा। यह बातें राज्य सभा सांसद विवेक तंखा ने कहीं। उन्होंने इसे जबलपुर के साथ अन्याय बताया है।

उन्होंने विमानन कंपनी से फैसले पर तत्काल प्रभाव से पुनर्विचार करने की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इंडिगो एयरलाइन के प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया को टैग करते हुए इस निर्णय को क्षेत्र के साथ अन्याय करार दिया है। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा नेे इंडिगो प्रबंधन से पूछा है कि किस आधार पर दिल्ली की फ्लाइट्स में इतनी भारी कटौती की गई है। इस निर्णय के पीछे के तर्कों को गलत बताते हुए इसे क्षेत्र की जरूरतों के विरुद्ध बताया है। जबलपुर एक बड़े जनसंख्या क्षेत्र का केंद्र है और यहां से दिल्ली की कनेक्टिविटी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने एयरलाइन प्रबंधन को चेतावनी दी है कि वे क्षेत्र की अनदेखी न करें।

Next Post

अब आयरलैंड की महिलाओं का कमाल, वेस्ट इंडीज को हराया

Sun Jun 28 , 2026
ब्रिस्टल, (वार्ता) आयरलैंड की पुरुष टीम की विश्व चैम्पियन भारत पर जीत के बाद अब आयरलैंड की महिला टीम ने ओर्ला प्रेंडरगैस्ट ने शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन की बदौलत शनिवार को वेस्ट इंडीज को छह विकेट से हराकर महिला टी 20 वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज को […]

You May Like