जल निगम की लापरवाही: बीना के धनोरा में पाइपलाइन बिछाकर छोड़ी खुली सड़कें, ग्रामीण परेशान

बीना। मध्यप्रदेश जल निगम मर्यादित द्वारा जगह-जगह स्वच्छ जल आम जनता को मिले इसको लेकर पानी की पाइपलाइन बिछाई जा रही है किंतु जिस तरह से कार्य चल रहा है उससे आम व्यक्ति काफी परेशान होता हुआ नजर आ रहा है जगह-जगह नालियां सी खोद कर उन्हें भरने का कार्य भी नहीं किया जा रहा है जिससे आम जनता काफी परेशान हो रही है इसी संबंध में ग्राम पंचायत धनोरा के उप सरपंच अशोक सिंह ठाकुर द्वारा बताया गया कि ग्राम- धई बुजुर्ग, ग्राम पंचायत-धनोरा, ब्लॉक-बीना, जिला-सागर कहना हैं की मध्यप्रदेश जल निगम मर्यादित योजना के अंतर्गत पाईप लाईन बिछाई गयी। परन्तु पाईप लाईन बिछाने के पश्चात सड़क सुधार नहीं किया गया। सम्बंधित विभाग में जानकारी दी गई थी परन्तु आज दिनांक कोई कार्यवाही नहीं की गई हैं जिससे रहवासियों को काफी समस्या आ रही हैं, इसी बात को लेकर मध्य प्रदेश की शिकायत क्रमांक 181 पर अशोक सिंह ठाकुर उप सरपंच ने शिकायत की जिसकी शिकायत नंबर 38727619 दिनांक – 03-06-2026 की गई इसके संबंध में अशोक सिंह ने बताया कि जल निगम द्वारा मेरे पास कॉल आया था जिसमें उन्होंने कहा कि हम आपकी शिकायत का निराकरण तीन दिवस के भीतर कर देंगे।अब वर्षों आने को नजदीक है ऐसे में गांव-गांव में सड़के खौद कर रख दी है जिससे ग्रामीण जनों को वर्षा के समय आने-जाने में असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा विशेष कर मवेशियों के निकलने को लेकर ग्रामीण जन काफी चिंतित नजर आ रहे हैं।

Next Post

चंदेरी में शर्मनाक वारदात: शादी समारोह में युवती से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव, मुख्य आरोपी दबोचा

Sat Jun 6 , 2026
अशोकनगर। महिला संबंधी गंभीर अपराधों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए अशोकनगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। चंदेरी पुलिस ने दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के मामले में मुख्य आरोपी को रिपोर्ट दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया […]

You May Like