घर में आग लगने से तीन लोगों की मौत, एक घायल

मनीला, 6 जुलाई (वार्ता) फिलीपींस के पूर्वी रिजाल प्रांत के सैन माटेओ शहर में रविवार तड़के दो मंजिला इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य झुलस गया। अग्निशमन सुरक्षा ब्यूरो ने यह जानकारी दी है।

ब्यूरो के अनुसार, आग स्थानीय समयानुसार तड़के दो बजे लगी और इसकी चपेट में आकर एक बजुर्ग महिला, उसकी बेटी और दामाद की मौत हो गई।

ब्यूरो ने कहा कि गृह स्वामी जलते हुए घर से बाहर कूद गया । आग की चपेट में आकर वह झुलस गए और शरीर पर जलने के निशान भी हैं। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पा लिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग के कारणों की जांच कर रही है।

Next Post

स्टीव स्मिथ और कैमरून ग्रीन के अर्धशतकों से ऑस्ट्रेलिया ने बनाई मैच पर पकड़

Sun Jul 6 , 2025
सेंट जॉर्ज 06 जुलाई (वार्ता) स्टीव स्मिथ (71), कैमरून ग्रीन (52), ट्रैविस हेड (39) और एलेक्स कैरी (नाबाद 26) रनों की जूझारू पारियों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन खराब रोशनी के कारण खेल रोके जाने के समय सात विकेट पर 221 रन बनाकर मैच […]

You May Like