चंद्रपुरा में दबंगों का कहर, युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा

छतरपुर। जिले के नौगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रपुरा गांव में दबंगों द्वारा एक परिवार के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि गांव के दबंगों ने चंद्रभान कुशवाहा, उनके पिता और पत्नी के साथ जमकर मारपीट की, जबकि चंद्रभान को जबरन घर के अंदर ले जाकर बंधक बनाकर जूते और डंडों से बेरहमी से पीटा गया।

पीड़ित चंद्रभान कुशवाहा ने बताया कि हमले के दौरान दबंगों ने न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में चंद्रभान को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने नौगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आरोप है कि पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

पुलिस से निराश होकर पीड़ित परिवार सोमवार 29 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 1:30 बजे छतरपुर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और पूरे मामले की लिखित शिकायत सौंपी। परिवार ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

पीड़ितों का कहना है कि दबंग खुलेआम धमकी दे रहे हैं, जिससे परिवार भय के माहौल में जीने को मजबूर है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

अब देखना यह होगा कि एसपी कार्यालय में आवेदन दिए जाने के बाद पुलिस प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाता है या नहीं।

Next Post

पंचायत घोटाला: बिजावर जनपद CEO समेत 4 पर 13.26 लाख की वसूली नोटिस जारी

Tue Dec 30 , 2025
छतरपुर। जिले में पंचायत स्तर पर हुए एक बड़े भ्रष्टाचार मामले में जिला पंचायत प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नमः शिवाय अरजरिया ने जनपद पंचायत बिजावर की सीईओ अंजना नागर सहित चार अधिकारियों-कर्मचारियों को सरकारी धन के गबन का […]

You May Like

Play sound