
देवसर। जियावन थाना क्षेत्र के जोगिनी ग्राम पंचायत स्थित कोहराखोह सीधी-सिंगरौली मार्ग में बीती रात एक बेकाबू बोलेरो वाहन चालक ने आधा दर्जन भैंसों को रौद दिया। जहां चार भैंसों की अकाल मौत हो गई। वही बोलेरो वाहन भी पलट कर चकनाचूर हो गई।
जानकारी के अनुसार जोगिनी के ग्राम कोहराखोह में नागेश्वर यादव पिता रामरतन यादव मानेन्द्र कुमार यादव करीब एक दर्जन भैंसों को चराकर वापस घर ले जा रहे थे कि बैढ़न तरफ से सीधी की ओर जा रहे बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 66 टी 0365 ने टक्कर मारते हुये आधा दर्जन भैंसों को कुचल दिया। जहां चार भैंसो की अकाल मौत हो गई। वही घटना के बाद हंगामा शुरू हो गया। मौके पर जनपद अध्यक्ष प्रणव पाठक एवं टीआई ज्ञानेन्द्र सिंह घटना स्थल पहुंंच मामले को शांत कराया है। वही जनपद अध्यक्ष ने एसडीएम एवं तहसीलदार से फोन पर बात कर तत्काल सहायता राशि दिलाये जाने की मांग की।
