मेडिकल बिलों के भुगतान में गड़बड़ी करने वाले तीन पुलिस कर्मियों पर प्राथमिकी

भोपाल, 05 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में मेडिकल बिलों के भगुतान में गड़बड़ी के मामले में तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

पुलिस मुख्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के लेखा शाखा में पदस्थ तीन पुलिस कर्मी सूबेदार नीरज कुमार, हरिहर सोनी तथा हर्ष वानखेड़े को मेडिकल देयको के आहरण में गड़बड़ी की आशंका होने पर 08 जनवरी को निलंबित किया गया था। देयकों में कपटपूर्ण भुगतान पर जांच आदेशित की गई थी।

पुलिस मुख्यालय की जांच समिति के द्वारा जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के बाद जांच प्रतिवेदन में तीनों के द्वारा गलत तरीके से कूट रचित प्रॉलोंग मेडिकल सर्टिफिकेट बनाकर अपने ही खाते में देयकों का भुगतान किया जाना पाया गया। इन तीनों के द्वारा किये गये आपराधिक कृत्य के लिए थाना जहांगीराबाद में अपराध पंजीबद्ध करने हेतु जांच प्रतिवेदन प्रेषित किया गया है।

 

 

Next Post

दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री पुष्पलता का निधन

Wed Feb 5 , 2025
चेन्नई,05 फरवरी (वार्ता) दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री एवं भरतनाट्यम नृत्यांगना पुष्पलता का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 87 वर्ष की थी। पुष्पलता ने 1958 में ‘सेनकोट्टई सिंगम’ से सहायक अभिनेत्री के रूप में फ़िल्मी दुनिया में प्रवेश किया। ‘नानम ओरु पेन’ की शूटिंग के […]

You May Like