
रीवा, सगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मझगवां के समीप हुए सडक़ हादसे में बाइक सवार तीन लोगों में दो की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. जिसे उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
घटना के संबंध में जगमोहन पटेल निवासी लौआ कोठार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका भतीजा आर्यन पटेल अपने साथी आयुष सेन और सोनू बुनकर के साथ बाइक से मझगवां स्कूल में बच्चों का प्रवेश करने गया था. बताया गया है कि वहां से दोपहर तकरीबन 3 बजे वापस लौट रहे थे. इसी दौरान मझगवां के समीप अचानक सामने आए मवेशी से पहले बाइक टकरा गई उसके बाद अज्ञात बहन ने युवको को कुचल दिया. इस दौरान आर्यन पटेल और आयुष सेन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि सोनू बुनकर गंभीर रूप से घायल हुआ है. घटना की सूचना पर सगरा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शव को पीएम के लिए अस्पताल में रखा दिया है. जबकि घायल का उपचार जारी है वहीं अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है.
