एसी के आउटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

रीवा, अमहिया पुलिस ने सिरमौर चौराहा के पास से एसी का आउटर चुराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से सामान बरामद कर चोरी में प्रयुक्त किये जाने वाला ई-रिक्शा भी जप्त किया गया. जिसके बाद उन्हे न्यायालय में पेश किया गया.

अमहिया थाना प्रभारी उनि शिवा अग्रवाल ने बताया कि फरियादिया सोधिया पति राहुल रैकवार निवासी झिरिया ने अमहिया थाना आकर रिपोर्ट लेख कराई कि सिरमौर चौराहा में शिखा ब्राईडल स्टूडियो के नाम से मेरी दुकान है. 28 जून की रात दुकान बंद करके मंै अपने घर चली गई थी. 29 को समय करीबन 11.00 बजे दिन जब दुकान आई तो दुकान खोली और ए.सी. चालू की तो ए.सी. चालू नही हुई तब मैं ए.सी.सुधारने वाले मैकेनिक को बुलाई. मैकेनिक के आने पर ए.सी.के आउटर के पास गई तो देखी कि छत में रखा एसी का आऊटर नही था. इसी दौरान पता चला कि राध्या ज्वेलर्स एवं सी.ए. दीपक पटेल के यहाँ भी ए.सी. का आउटर चोरी हो गया है. रिपोर्ट पर थाना अमहिया रीवा में अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना के दौरान आरोपी सलमान खान पिता मोहम्मद ईशरारूद दीन उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम रहा थाना सेमरिया एवं राज उर्फ मंजू कुशवाहा पिता राम नरेश कुशवाहा उम्र 19 वर्ष निवासी निपनिया थाना सिटी कोतवाली को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. आरोपियों से चोरी का सामान बरामद कर न्यायालय में पेश किया गया.

Next Post

फंदे पर झूलता मिला छात्रा का शव

Sat Jul 4 , 2026
शाजापुर, नगर के वजीरपुरा क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक 17 वर्षीय स्कूली छात्रा का शव उसके किराए के मकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला. दोपहर करीब 4 बजे जब परिजनों और पड़ोसियों ने उसे फंदे पर देखा तो तुरंत नीचे उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. हालांकि अस्पताल में […]

You May Like