फंदे पर झूलता मिला छात्रा का शव

शाजापुर, नगर के वजीरपुरा क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक 17 वर्षीय स्कूली छात्रा का शव उसके किराए के मकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला. दोपहर करीब 4 बजे जब परिजनों और पड़ोसियों ने उसे फंदे पर देखा तो तुरंत नीचे उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया. मृतका की पहचान 17 वर्षीय खुशी पिता स्व. अनोखी के रूप में हुई है. खुशी शाजापुर के शासकीय गल्र्स स्कूल में कक्षा 10वीं की छात्रा थी. परिजनों के मुताबिक खुशी के पिता का कोरोना काल के दौरान असमय निधन हो गया था, जिसके बाद से मां ही मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रही थी. शनिवार दोपहर को भी खुशी की मां अपने काम पर गई हुई थी और उसका छोटा भाई स्कूल गया था, जिससे खुशी घर में बिल्कुल अकेली थी. यह पीडि़त परिवार मूल रूप से राजगढ़ जिले के घटिया गांव का रहने वाला है और साल 2008 से शाजापुर के वजीरपुरा में किराए के मकान में निवास कर रहा है. पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

Next Post

नगरपालिका के दखल शुल्क में भ्रष्टाचार का दखल

Sat Jul 4 , 2026
शाजापुर, नगरपालिका भ्रष्टाचार का चारागाह सदियों से बनी हुई है. जिसको जहां मौका मिलता है, इस चारागाह में भ्रष्टाचार की फसल काटने लग जाता है. नगर पालिका द्वारा वाहनों से दखल शुल्क वसूला जाता है. पहले इस शुल्क की राशि 10 रुपए प्रति वाहन थी, जिसे बढ़ाकर 20 रुपए प्रति […]

You May Like