जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत काला डूमर में चोरों ने सूने मकान का ताला तोडक़र सोने चांदी के जेवरात, नगदी पार कर दी। पुलिस के मुताबिक पूजा डुमार निवासी ग्राम काला डूमर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि नौ अगस्त को वह घर में ताला लगाकर अपने मायके ग्राम सिधुली थाना मझगवां एवं बहू सबनम डुमार अपने मायके बिसैधी थाना पनागर राखी बाधने गई थी।
घर में ताला लगा था। आज जब वापिस घर आए तो ताला टूटा था। सामान बिखरा पडा था चोर सोने की लाकेट, सोने की बैदी, मंगलसूत्र समेत अन्य सोने चांदी के जेवरात, नगदी 27 हजार रूपए चुराकर ले गए।
