विधायक ने गुर्गे के साथ रोकी कार, रंगदारी नहीं देने पर दवा दुकान संचालक को मारे चाकू

जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत गौर तिराहा पर विधायक ने गुर्गे के साथ कार रोकी और रंगदारी नहीं देने पर दवा दुकान संचालक को चाकू से गोद दिया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए वहीं घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जा गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।बरेला पुलिस ने बताया कि शुभम पाठक 27 वर्ष निवासी वार्ड न. 11 बरेला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गौर तिराहा पर मेडीकल स्टोर्स चलाता है.

बीती रात्रि में लगभग 09.30 बजे अपनी दुकान बंद कर अपनी आल्टो कार क्र. एमपी 20 सीजी 2047 से अपने घर बरेला जा रहा था। रास्ते में सालीवाडा स्कूल के सामने दीपक उर्फ विधायक एवं अक्षय क्षत्री ने उसकी कार के सामने मोटर सायकल अड़ाकर रोक लिया और उससे 1500 रुपए मांगे, उसने मना किया तो दोनों उसके साथ विवाद करने लगे और दोनों ने चाकू से हमला कर उसके कमर तथा जाँघ चोट पहुंचा दी । जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

Next Post

झपट्टा मारकर युवक के साथ लूट

Mon Nov 17 , 2025
जबलपुर: बेलबाग थाना अंतर्गत बगीचा पंजाब नेशनल बैंक के सामने लुटेरे ने झपट्टा मारकर युवक का ब्रांडेड मोबाइल लूट लिया।पुलिस ने बताया कि रविवार को कपिल जाटव 24 वर्ष निवासी सिंधी केम्प हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मास्टर ऑफ फाईनआर्ट की पढ़ाई कर रहा है. अपने नाना के […]

You May Like