अंजनी नदी पर बन रहे पुल का सेतु निर्माण अधिकारियों ने किया निरीक्षण

गरोठ: अंजनी नदी पर बोलिया रोड स्थित पुल निर्माण कार्य में लापरवाही और अनियमितताओं की शिकायतों के बाद शनिवार 22 अगस्त को सेतु निर्माण विभाग के एसडीओ और ठेकेदार ने स्थल का निरीक्षण किया। लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस पुल के डिजाइन को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने आपत्ति जताई थी।

शिकायत में कहा गया था कि पुल के डिजाइन में टर्न का ध्यान नहीं रखा गया, जिससे भविष्य में हादसों की संभावना बढ़ सकती है। इसी को देखते हुए सेतु निर्माण विभाग ने मौके पर लेआउट प्रस्तुत कर पुल निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान टर्न को सुधारने और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।

इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र 227 के विधायक चंद्रसिंह सिसोदिया, नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया, सभापति सतीश गुजराती, महेंद्रसिंह, डॉ. भंवरसिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

Next Post

मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित नशीली दवा: क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sat Aug 23 , 2025
भोपाल:नशे के खिलाफ भोपाल पुलिस की कार्यवाही जारी है. शनिवार को प्रतिबंधित नशीली दवाई विक्रय करने वाली एक मेडिकल स्टोर को शील किया गया. क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की तस्करी करने वाले 3 आरोपियो को इस मौके पर गिरफ्तार किया. आरोपियों के पास से 510 प्रतिबंधित नाइट्रावेट-10 की […]

You May Like