मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित नशीली दवा: क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

भोपाल:नशे के खिलाफ भोपाल पुलिस की कार्यवाही जारी है. शनिवार को प्रतिबंधित नशीली दवाई विक्रय करने वाली एक मेडिकल स्टोर को शील किया गया. क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की तस्करी करने वाले 3 आरोपियो को इस मौके पर गिरफ्तार किया. आरोपियों के पास से 510 प्रतिबंधित नाइट्रावेट-10 की गोलियां जप्त की गई. जिसकी कीमती लगभग 25 हजार रुपये आंकी गई है. आरोपी यह प्रतिबंधित दवाईंया सस्ते में खरीदकर, महंगे दामों में बेचकर अवैध मुनाफा कमाते थे.

जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम ने टी.टी. नगर क्षेत्र के अंबेडकर ग्राउंड, टीन शेड के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा. पूछताछ में युवक ने अपना नाम अनस अब्दुल उर्फ कल्लू उम्र 22 वर्ष निवासी कमला नगर बताया. तलाशी लेने पर उसके कब्जे से सफेद प्लास्टिक की पन्नी में रखी प्रतिबंधित नाइट्रावेट दवा की 15 पत्तियां (प्रत्येक में 10-10 गोलियां, कुल 150 गोलियां) बरामद की गईं.

आरोपी अनस ने खुलासा किया कि उसकी पहचान जेल में अन्ना नगर निवासी विशाल उर्फ रफ्तार बिटौरे उम्र 24 वर्ष से हुई थी, जो नशे की गोलियों की सप्लाई करता है. जेल से छूटने के बाद विशाल ने अनस को नशे की गोलियां बेचने का काम शुरू करने की बात कही थी. अनस ने बताया कि जो गोलियां उसके पास से बरामद हुईं, वे उसने विशाल से 3000 रुपये उधार पर ली थीं और बेचकर रुपये लौटाने वाला था.

अनस के मेमो के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम कस्तूरबा अस्पताल, गोविंदपुरा पहुँची और वहां से विशाल उर्फ रफ्तार पकड़ा. तलाशी में उसके पास से भी गोलियां मिलीं. आरोपी विशाल ने पूछताछ में बताया कि उसको यह प्रतिबंधित दवाइयाँ रवि साहू उम्र 35 वर्ष निवासी बरखेड़ी उपलब्ध कराता था. उसके पास से गोलियां 2 हजार रुपये में रवि साहू से खरीदना बताया. पुलिस ने संदेही रवि साहू की मेडिकल दुकान माँ मेडिकल स्टोर बरखेड़ी की तलाशी लेने पर दराज से गोलियां बरामद की. बरामद दवाइयों को विधिवत जब्त कर मेडिकल को सील कर दिया गया.

Next Post

पं. प्रदीप मिश्रा के खिलाफ याचिका दायर

Sat Aug 23 , 2025
सीहोर: कुबरेश्वर धाम में होने वाले कार्यक्रमों में हमेशा बड़ी घटनाएं हो जाती हैं. हाल ही में निकली कावड़ यात्रा में सात लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस ने समिति पर कोई कार्रवाई नहीं की है. इंदौर के वकील प्रकाश यादव ने पहले मंडी थाना पुलिस में शिकायत पत्र […]

You May Like