गुरु के गाए भजनों को गाकर दी शिष्यों ने पुष्पांजलि

ग्वालियर: पंजाबी समाज की प्राचीन काल से चली आ रही शिव शक्ति भजन मंडल संस्था के संस्थापक महंत स्वर्गीय जगत राम जी चचढ़ा गोजरेवाले आज से 29 वर्ष पूर्व ब्रह्मलीन हो गए थे। महंतजी के पुण्य स्मरण दिवस पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उनके शिष्यों द्वारा हरिहर मंदिर आदर्श कॉलोनी में माता की चौकी का आयोजन किया गया और उनके द्वारा गाए हुए भजनों को गाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई जिसमें सर्वप्रथम गणेश वंदना की गई।

तत्पश्चात माता के भजन मेरी माता दिया चुनरिया सतरंगिया, झूला झूलती भवानी, जमुना किनारे पर बंसी बजे सहित कई भजन के साथ हनुमान जी और भैरव बाबा को भी याद कर माता की चौकी का समापन किया गया। महंत जी के उपस्थित शिष्यों में उमेश बत्रा, घनश्याम टुटेजा, रघुवीर बत्रा, जगदीश गुगनानी, धर्मेंद्र तलरेजा, सतीश रेवड़ी, हरीश चचढ़ा (नागपुर), लकी चचडा, कमल मिगलानी, हरिओम अरोड़ा, प्रवीण घई, बलवंत मदान, योगेश शर्मा, जवाहर सचदेवा, अनिलअनेजा, हरीश बत्रा,जगन्नाथ पाहवा, नरेश अरोड़ा, इंद्र बत्रा सहित भारी संख्या में महिला एवं पुरुष परिवार सहित उपस्थित हुए।

Next Post

'नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' के जयघोष से गूंजा बैंक्वेट हॉल

Tue Jul 21 , 2026
ग्वालियर: लक्ष्मीगंज स्थित आराधना बैंक्वेट हॉल में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। जैसे ही कथा के मध्य भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आया, पूरा बैंक्वेट हॉल “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के गगनभेदी […]

You May Like