ग्वालियर: लक्ष्मीगंज स्थित आराधना बैंक्वेट हॉल में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। जैसे ही कथा के मध्य भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आया, पूरा बैंक्वेट हॉल “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के गगनभेदी जयघोष से गूंज उठा।
श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन पर भावविभोर होकर नृत्य किया तथा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं।
पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया और श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर भगवान श्रीकृष्ण का स्वागत किया। इस अवसर पर कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण के अवतार की महिमा का वर्णन करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का दिव्य एवं अलौकिक आनंद प्राप्त किया इस अवसर पर कथा आयोजक राजीव पांडेय, राजेश पांडेय, दिनेश पांडेय, अमिताभ पाण्डेय महेंद्र पटसारिया ,प्रेम पचौरी, शशिकांत नायक, भूपेंद्र शर्मा ने भागवत महापुराण की आरती की
