चावल, गेहूं में तेजी, चीनी नरम, दालों, खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 18 मई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। चावल के साथ गेहूं में भी तेजी देखी गयी। चीनी में गिरावट रही जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 35 रुपये बढ़कर 3,864 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं चार रुपये महंगा हुआ और 2,777 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटा 15 रुपये प्रति क्विंटल गिर गया। दाल-दलहनों में तुअर दाल की औसत कीमत 55 रुपये और मसूर दाल की 52 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। वहीं, मूंग दाल 39 रुपये और उड़द दाल 15 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी। चना दाल की कीमत लगभग स्थिर रही।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अगस्त वायदा 96 रिंगिट चढ़कर 4,533 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 1.72 प्रतिशत की तेजी के साथ 75.15 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया। स्थानीय बाजारों में मूंगफली तेल की औसत कीमत 59 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। पाम ऑयल 13 रुपये और सूरजमुखी तेल 10 रुपये महंगा हुआ। वहीं, सोया तेल 47 रुपये और सरसों तेल 21 रुपये सस्ता हुआ। वनस्पति 20 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया। मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 22 रुपये प्रति क्विंटल टूट गया। चीनी भी नौ रुपये सस्ती हुई।

.....

Next Post

जल संकट पर विधायक महेंद्र हार्डिया नाराज़, सिस्टम पर फूटा गुस्सा

Mon May 18 , 2026
इंदौर। बढ़ते जल संकट को लेकर क्षेत्र के विधायक महेंद्र हार्डिया ने महापौर और अधिकारियों के सामने जल वितरण व्यवस्था पर सवाल उठाए। विधायक हार्डिया ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में उन्होंने क्षेत्र में ऐसा भीषण जल संकट कभी नहीं देखा। उन्होंने मनमाने जल वितरण को समस्या का सबसे […]

You May Like