इक्वाडोर में राष्ट्रपति पर हमले का प्रयास, आपराधिक शिकायत दर्ज

क्विटो, 08 अक्टूबर (वार्ता) इक्वाडोर में मंगलवार को दक्षिणी कैनर प्रांत में राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ पर हुये हमले के मामले में आपराधिक शिकायत दर्ज करायी गयी है।

पर्यावरण एवं ऊर्जा मंत्री इनेस मंजानो ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि श्री नोबोआ के काफिले पर मंगलवार को एल टैम्बो शहर में उस समय हमला हुआ जब वे सार्वजनिक कार्यों के उद्घाटन के लिए एक स्थानीय स्टेडियम जा रहे थे।

श्री मंजानो ने संवाददाताओं से कहा, “लगभग 500 लोगों ने राष्ट्रपति की कार पर पत्थर फेंके और कार पर गोलियों के निशान भी हैं। राष्ट्रपति फिलहाल सुरक्षित है।” उन्होंने बताया कि पुलिस के कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं और इस मामले में पांच लोगों को आतंकवादी गतिविधियां फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि यह घटना 12 सितंबर को डीजल सब्सिडी समाप्त करने के सरकार के फैसले के खिलाफ हो रहे देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के 16वें दिन हुयी । सरकार के इस कदम से ईंधन की कीमतों में भारी वृद्धि होने से बड़े पैमाने पर अशांति फैल गयी है।

 

Next Post

पाकिस्तानी सेना पर TTP का खौफनाक हमला, 11 सैनिकों की मौत

Wed Oct 8 , 2025
पाक के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक बड़ा हमला हुआ जिसमें नौ सैनिक और दो अधिकारी समेत कुल 11 की मौत हो गई। हमलावरों ने पहले सड़क किनारे बम फेंका और उसके बाद गोलीबारी कर दी। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक सुनियोजित हमले में 11 अर्धसैनिक बलों की […]

You May Like