पहले खाद फिर बीज और अब नकली कीटनाशक,छापा

सतना.जिले के किसानों की लगातार घट रही उत्पादन क्षमता के पीछे की सच्चाई धीरे-धीरे ही सही लोगों के सामने आ रही है.जिले में सबसे पहले बड़े पैमाने पर नकली खाद की बोरी बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई.फिर कई ट्रक नकली बीज का परिवहन और भण्डारन पकड़ा गया और गुरूवार को संयुक्त दल ने जिला मुख्यालय में ही एक ऐसी गोदाम पकड़ी जिसमें बड़े पैमाने पर कीटनाशक पैक किया जा रहा था.

कृषि विभाग ने अचानक छापामारी कर गहरानाला नईबस्ती स्थित रामपाल प्रजापति के मकान का औचक निरीक्षण किया.यह कार्यवाही कीटनाशक बनाने वाली कम्पनी बायर क्रॉप साइन्स लिमिटेड कम्पनी के प्रतिनिधियों की शिकायत पर की गई. मौके पर पहुचे कृषि विभाग के अधिकारी आश्चर्य में उस समय पड़ गए जब उन्होने उस कीटनाशक के हजारों पैकेट पाए जिसकी बाजार में कीमत साढ़े 11 सौ रूपये तक है.बिना किसी प्रकार के अधिकृत अनुमति के बड़े पैमाने पर किए जा रहे इस अवैध कारोबार का उचित मलिक नहीं मिलने पर प्रशासन के अमले ने मकान मालिक रामपाल प्रजापति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही पूरी की.देश की नामी गिरामी कम्पनियों के नाम पर किए जा रहे इस प्रकार के कारोबार के पीछे कौन है.इस बार भी अन्य कार्यवाही की तरह अन्धेरे में ही रह गया.

Next Post

डोडाचूरा ले जा रहे हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार 

Thu Jun 19 , 2025
रतलाम। स्टेशन रोड पुलिस ने डोडाचूरा की तस्करी करते हरियाणा निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पांच किलो अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर रतलाम जावरा रोड मछली मार्केट के पास डीमार्ट रोड पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकडा। इनकी […]

You May Like