बैंक ऑफ इंडिया का होम लोन 0.25 प्रतिशत सस्ता

मुंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया ने अपने आवास ऋण की ब्याज दर 0.25 प्रतिशत घटाने की सोमवार को घोषणा की, जिससे कंपनी के नए ग्राहकों के साथ मौजूदा ग्राहकों को भी लाभ होगा।
बैंक की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस आवास ऋण पर ब्याज दर में इस संशोधन के साथ, सिबिल स्कोर के आधार पर होम लोन की दर घटकर 7.90 प्रतिशत प्रति वर्ष हो गई है। बैंक ने कहा है, “यह कदम ग्राहकों को उनके वित्तीय लक्ष्य प्राप्त करने में सहायता करने के प्रति बैंक की निरंतर प्रतिबद्धता के अनुरूप है। ये संशोधित दरें आज से लागू हो गयी हैं।”
बैंक ऑफ इंडिया ने होम लोन के अलावा, वाहन ऋण, व्यक्तिगत ऋण, संपत्ति के एवज़ में लिए जाने वाले ऋण, शिक्षा ऋण और स्टार रिवर्स मॉर्गेज ऋण सहित चुनिंदा मौजूदा खुदरा ऋण उत्पादों पर भी ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है।
बैंक ने अपनी सावधि योजनाओं पर निवेशकों को दिए जाने वाले ब्याज में संशोधन किया है।
रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दरों में संशोधन किए जाने के बाद बैंक अपनी ऋण और जमा दरों में संशोधन कर रहे हैं।

Next Post

भारत ने तीरंदाजी विश्वकप के पहले चरण में जीते चार पदक

Mon Apr 14 , 2025
ऑबर्नडेल (अमेरिका) 14 अप्रैल (वार्ता) भारत ने तीरंदाजी विश्व कप 2025 के पहले चरण में एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल चार पदकों के साथ अपना अभियान समाप्त किया। भारत तीरंदाजी विश्वकप में चार पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा। इसमें पुरुष रिकर्व टीम में एक […]

You May Like