मुंबई में 5 साल से टैक्सी चला रहा था हत्या का आरोपी

सतना : लाठी-डंडे से मारपीट कर हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुआ आरोपी पिछले 5 वर्षों से मुंबई में रहकर टैक्सी चला रहा था. जिसे रीवा पहुंचने पर पुलिस ने दबोच लिया. गौरतलब है कि उक्त हत्याकाण्ड में शामिल 3 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा मिल चुकी है.जिले के धारकुण्डी थाना प्रभारी शैलेंद्र पटेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 मार्च को लेदरा तिरहा के निकट फूल चंद गोड की लाठी डंडों से पीट पीट कर हत्या कर दिए जाने की घटना सामने आई थी.

इस मामले में पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज करते हुए 5 आरोपियों राकेश यादव, रामकलेश यादव, राजा यादव, नवनीत यादव, अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर लियसा गया था. न्यायालय में आरोप प्रत्र प्रस्तुत होने के बाद सुनवाई शुरु हुई. जिसमें न्यायालय द्वारा 3 आरोपियों राकेश यादव, रामकलेशस यादव और राजा यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई.

तीनों आरोपी केंद्रीय जेल सतना में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे हैं. लेकिन उक्त घटना में शामिल एक आरोपी पप्पू यादव 39 वर्ष घटना के बाद से ही फरार हो गया. हलांकि उसकी गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस द्वारा किए जा रहे थे. लेकिन इसके बावजूद भी उसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ पा रही थी.
 मुंबई में सीखी ड्राइविंग
थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर जारी प्रयास में उस वक्त सफलता मिली जब विश्वसनीय मुखबिर से सटी सूचना मिली. जिसके आधार पर रीवा के अजगरहा से उसे दबोच लिया गया. पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि फरार होने के बाद वह मुंबई पहुंच गया. जहां पर उसने ड्राइविंग सीखी और टैक्सी चलाने लगा. इस दौरान वह चोरी छिपे रीवा में अपने मित्र के नाम पर किराए का मकान ले लिया था. जहां पर उसका परिवार रह रहा था. वह अपनी पहचान छिपाकर बीच बीच में परिवार से मिलने के लिए रीवा आता रहता था.

Next Post

सोनी सब के नए मेडिकल ड्रामा यादें में गुलकी जोशी की एंट्री

Sat Feb 14 , 2026
मुंबई, (वार्ता) सोनी सब के नए मेडिकल ड्रामा हुई गुम यादें – एक डॉक्टर, दो ज़िंदगियाँ में अभिनेत्री गुलकी जोशी की एंट्री हो गयी है। सोनी सब अपने नए मेडिकल ड्रामा हुई गुम यादें – एक डॉक्टर, दो ज़िंदगियाँ पेश करने जा रहा है। यह शो विश्वभर में सराहे गए […]

You May Like