गंदगी फैलाने पर वाइन शॉप, अहाते और ठेले वालों के बनाए चालान

इंदौर: शहर के विभिन्न स्थानों पर चालानी कार्रवाई करते हुए निगम ने 32,000 का स्पॉट फाइन वसूला.अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया के निर्देशन में झोन क्रमांक 13 के अंतर्गत राजीव गांधी चौराहा स्थित वाइन शॉप के बाहर गंदगी फैलाए जाने पर सीएसआई सौरभ साहू एवं सहायक सीएसआई अनिकेत सिंह द्वारा कार्यवाही की गई.

कार्रवाई के तहत वाइन शॉप मालिक पर 10 हजार रुपए का चालान,अहाते वाले पर दो हजार रुपए का चालान, चार ठेले वालों पर 10 हजार रुपए का चालान किया गया. इस प्रकार झोन 13 में कुल 22,000 का स्पॉट फाइन किया गया.

Next Post

टहलने निकले धामी ने जाना सुरक्षा कर्मियों का हाल

Wed Aug 20 , 2025
भराड़ीसैंण 20 अगस्त (वार्ता) उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराणीसैंण में चल रहे विधानसभा सत्र में भाग लेने के लिए प्रवास कर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी नित्य क्रिया में शामिल प्रात: भ्रमण के दौरान बुधवार को आसपास टहलने निकले और इस दौरान उन्होंने सुरक्षा कर्मियों से भेंट […]

You May Like