
मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) अभिनेत्री आकांक्षा रंजन शादी के महज तीन दिन बाद ही अपने काम पर लौट आयीं। नई-नई शादी की खुशियों और व्यस्त वर्क कमिटमेंट्स के बीच आकांक्षा ने ब्राइडल मेहंदी के साथ अपनी प्रोफेशनल जिम्मेदारियां भी बखूबी निभायीं।आकांक्षा का पहला पड़ाव 31 लेबल्स की पहली ‘द क्यूरेटर्स टेबल’ रही। फैशन इंडस्ट्री के प्रभावशाली चेहरों और टेस्टमेकर्स को एक साथ लाने वाली इस क्लोज्ड-डोर गैदरिंग को क्रिएटिव माइंड्स की एक खास और अंतरंग मुलाकात के तौर पर तैयार किया गया था।
आकांक्षा ने इस खास आयोजन की झलक सोशल मीडिया पर साझा किये गये एक वीडियो के जरिए अपने प्रशंसकों को दिखायी। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम के अनुभव भी साझा किये। इस इंटिमेट गैदरिंग में ग्लोबल लग्जरी और होमग्रोन क्रिएटिविटी का मेल देखने को मिला। कार्यक्रम में सोच-समझकर तैयार किया गया फाइव-कोर्स टेस्टिंग मेन्यू भी शामिल था। हालांकि, आकांक्षा के लिए इस आयोजन का सबसे खास हिस्सा खाना नहीं, बल्कि वहां हुई बातचीत रही।
अपने अनुभव को याद करते हुए आकांक्षा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि एक कमरे में क्रिएटिव लोगों को एक ही टेबल पर बैठाने से ढेर सारी कहानियां, राय, हंसी-मजाक और ऐसी बातचीत सामने आती है, जो घंटों तक चल सकती है। उन्होंने कहा कि 31 लेबल्स की ‘द क्यूरेटर्स टेबल’ उन्हें किसी सामान्य इंडस्ट्री इवेंट के बजाय फैशन को लेकर समान जुनून रखने वाले लोगों की अंतरंग मुलाकात लगी। आकांक्षा इस वर्ष ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन और ‘इक्का’ में नजर आयी हैं। इसके अलावा उनके पास कई अन्य प्रोजेक्ट्स भी पाइपलाइन में हैं। व्यस्त 2026 उनके करियर के एक नये और रोमांचक दौर की शुरुआत माना जा रहा है, जहां उनकी आगामी परियोजनाएं बतौर अभिनेत्री उनके लगातार निखरते सफर की झलक देती हैं।
