बस की चपेट में आकर पिता पुत्र की मौत

सतना: मंगलवार शाम तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार परिवार को टक्कर मार दी। परिवार सड़क पर 25 से 30 फीट तक घसीटता चला गया। हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई। हादसा सतना-उचेहरा मार्ग पर हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान 33 वर्षीय धीरज कुशवाहा और उनके 8 वर्षीय बेटे अयांस के रूप में की गई है। धीरज की घायल पत्नी का नाम सुनीता कुशवाहा है। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि इचौल निवासी धीरज कुशवाहा अपनी पत्नी सुनीता और अयांस के साथ स्कूटी से अपनी ससुराल जसो जा रहे थे। परिवार उचेहरा की तरफ से मैहर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सतना-उचेहरा मार्ग पर शहस्रबाहु ढाबा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी।

लगभग 30 फीट तक घिसटते गए
बस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि धीरज करीब 30 फीट घसीटते सड़क के किनारे फेंका गए। वहीं बेटा अयांस भी घिसटते हुए बस के साथ आगे बढ़ गया। बस के टायर के नीचे आ गया। पिता-पुत्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

Next Post

मद्रास हाई कोर्ट ने एमएस धोनी के 100 करोड़ के मानहानि मामले में पूर्व आईपीएस संपत कुमार की तीनों शर्तें स्वीकार कर ली हैं

Wed Sep 2 , 2026
चेन्नई,  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन कूल एमएस धोनी से जुड़े 100 करोड़ रुपये के बहुचर्चित मानहानि मामले में मद्रास हाई कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। कोर्ट ने रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी जी. संपत कुमार की उन तीन अर्जियों को मंजूरी दे दी है, जिनमें धोनी का बयान दर्ज […]

You May Like

मनोरंजन