15 बोरी गेहूॅ एवं मंदिर का घंटा चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली । जियावन थाना के समीपी नौढ़िया बाजार के शासकीय उचित मूल्य दुकान से 15 बोरी गेहूॅ एवं चावल तथा आवासीय परिसर के मंदिर से घंटा चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों चोरियां अलग-अलग दिनों में की गई हैं।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नौढ़िया के शासकीय उचित मूल्य दुकान से 9 अक्टूबर को अज्ञात चोरों ने 15 बोरी गेहूॅ एवं चावल पार कर दिये थे। विके्रता गिरीश द्विवेदी के रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच पड़ताल शुरू कर दिये। वहीं पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले, जहां थाना प्रभारी राजेश चन्द्र मिश्रा ने उपनिरीक्षक शेषनारायण दुबे एवं अन्य पुलिस कर्मियों को आरोपियों के धरपकड़ के लिए जिम्मा सौपा है। पुलिस टीम ने तप्तिश को आगे बढ़ाते हुये संदेही मो. हसनैन उर्फ चॉद पिता सिराजुद्दीन निवासी सुपेला को हिरासत में लेकर पूछतांछ शुरू की गई। दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपियों ने पार किया था मंदिर का घंटा
जियावन पुलिस के अनुसार वनरक्षक देवसर मुकेश तिवारी आवासीय परिसर से बीती रात 26 अक्टूबर को अज्ञात चोरों ने मंदिर का घंटा पार कर दिये। मुकेश तिवारी के रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करते हुये जांच पड़ताल शुरू करते हुये संदेहियों से पूछतांछ की गई, इसी दौरान खाद्यान्न चोरी में शामिल मो. हसनैन उर्फ चॉद पिता सिराजुद्दीन निवासी सुपेला एवं पवन साहू पिता रामधनी साहू निवासी धनहा ने जुर्म कबूल कर लिया और उनके कब्जे से चोरी किये गये घंटा को बरामद किया गया, दोनों चोरों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Next Post

टाटा समूह को बर्बाद किये जाने पर चुप क्यों हैं कारोबारी : राहुल

Wed Oct 28 , 2026
नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने टाटा समूह को आपराधिक तरीके से बर्बाद किये जाने का आरोप लगाते हुए देश के कारोबारियों से सवाल किया है कि वे कब तक चुप रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय कारोबार प्रधानमंत्री […]

You May Like