निप्पॉन पेंट इंडिया ने तैयार की भारतीय बाजार के लिए व्यापक रणनीतिक योजना

चेन्नई, (वार्ता) निप्पॉन पेंट इंडिया ने कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर शरद मल्होत्रा के नेतृत्व में भारत-केंद्रित विस्तार की रणनीति की घोषणा की है जिसमें कंपनी पोर्टफोलियो बढ़ाने और कारोबार में वृद्धि के लिए अधिग्रहण के अवसरों को भी तलाशेगी।

जापान के निप्पॉन पेंट होल्डिंग की सिंगापुर स्थित सहायक कंपनी निप्सिया की भारतीय अनुषंगी निप्पॉन पेंट इंडिया ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि वह भारत में अपने सात विनिर्माण संयंत्रों, जापान में विकसित गहरी तकनीकी विशेषज्ञता और एक मजबूत ‘मेक इन इंडिया’ आधार के साथ भारत में अपने कारोबार के लिए आत्मनिर्भर प्लेटफॉर्म बनाने के प्रति प्रतिबद्ध है। कंपनी इसके लिए विनिर्माण उत्कृष्टता, गुणवत्ता और स्थानीय बाजार प्रासंगिकता पर पर फोकस कर रही है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि वह अपने पारंपरिक रूप से मजबूत देश के दक्षिणी बाजारों से आगे विस्तार के लिए निवेश बढ़ाएगी तथा बड़ी संभावना वाले शहरों और अर्ध-शहरी केंद्रों में पैठ बढ़ायेगी। निप्पॉन पेंट इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर शरद मल्होत्रा ने कहा, “भारत निप्पॉन पेंट के लिए एक प्राथमिक और दीर्घकालिक बाजार है, और हमारा फोकस विनिर्माण में मजबूती , स्थानीय प्रासंगिकता , वृद्धि के लिए भारत-प्रथम की रणनीति बनाने पर है। मेरा दायित्व एक आकर्षक, भारत-विशिष्ट विकास मॉडल तैयार करना है, जो वैश्विक मानकों के अनुरूप हो और स्थानीय बाजार की वास्तविकताओं का समाधान करे।”

निप्पॉन पेंट इंडिया के डेकोरेटिव बिज़नेस के प्रेसिडेंट मार्क टाइटस ने कहा, “भारत निप्पॉन पेंट के डेकोरेटिव बिज़नेस के लिए एक महत्वपूर्ण दीर्घकालिक अवसर प्रस्तुत करता है। प्रीमियमाइज़ेशन, ब्रांड निर्माण और मजबूत चैनल एवं इन्फ्लुएंसर साझेदारियों के कारण हमें विकास की बड़ी संभावनाएं दिखाई देती हैं। हम विभिन्न क्षेत्रों में अपने डीलर और वितरण नेटवर्क का विस्तार तथा, सर्वोत्तम प्रथाओं को लागू करते हुए भारत में मजबूत ब्रांड बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

 

 

Next Post

उर्वरकों का उत्पादन 2025 में रिकॉर्ड 525 लाख टन पर

Sat Jan 10 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) देश में उर्वरकों का उत्पादन साल 2025 में बढ़कर 525 लाख टन पर पहुंच गया जिससे कुल खपत का 73 प्रतिशत घरेलू उत्पादन से पूरा करना संभव हुआ है। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि साल 2025 में देश की कुल उर्वरक खपत का […]

You May Like

Play sound